कैसे पाकिस्तान में सिंधु नदी में पहुंचा अरबों रुपए का स्वर्ण भंडार?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंजाब (पाकिस्तान) में सिंधु नदी में अरबों रुपए का स्वर्ण भंडार है। माना जाता है कि सिंधु नदी सदियों से हिमालय के पहाड़ों से सोना बहाकर ला रही है और पानी के बहाव के कारण सोने के चपटे, गोल या लगभग गोल कण नदी के किनारे जमा हो जाते हैं। इसे प्लेसर गोल्ड डिपॉज़िट कहा जाता है।