कैसे पंड्या से विलियम्स बन गईं सुनीता, कैसी थी उनकी लव स्टोरी?
अमेरिकी अंतरिक्षयात्री सुनीता विलियम्स ने 1990 के दशक के अंत में हेलीकॉप्टर पायलट माइकल जे विलियम्स से शादी की थी। माइकल एक सेवानिवृत्त फेडरल मार्शल हैं और दोनों की मुलाकात अमेरिकी नौसेना में हुई थी, जहां दोनों हेलीकॉप्टर उड़ाते थे। शादी से पहले वह सुनीता पंड्या थीं और शादी के बाद उन्होंने सरनेम बदला। दोनों के बच्चे नहीं हैं।