कैसे प्राइवेट नौकरी वाले अपनी आखिरी सैलरी से ज़्यादा पा सकते हैं पेंशन?
इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अगर किसी प्राइवेट नौकरी करने वाले की बेसिक सैलरी ₹14,000 है और उसे सालाना 10% की वृद्धि मिलती है तो वह एनपीएस और ईपीएफ में लगातार योगदान देकर ₹2.9 लाख की मासिक पेंशन हासिल कर सकता है। यह राशि 30 साल की सर्विस के बाद अंतिम मूल वेतन (₹2.44 लाख) से अधिक होगी।