कैसे पकड़ी गई उद्योगपति के बेटे को किले से धक्का देकर मारने वाली मंगेतर की चालाकी?
पुणे में उद्योगपति के बेटे केतन अग्रवाल को किले से धक्का देकर मारने वाली मंगेतर सिया ने पुलिस को कॉल कर रिपोर्ट किया था कि केतन फिसलकर गिर गए। बकौल पुलिस, केतन अनुभवी ट्रेकर थे और रिश्तेदारों-दोस्तों से पूछताछ से संदेह पैदा हुआ जिसके बाद सूत्रों, गवाहों के बयान और तकनीकी सबूतों की मदद से सिया की चालाकी पकड़ी गई।