कैसे पकड़ी गई मेघालय में हनीमून पर पति की हत्या करवाने वाली सोनम?
मेघालय में हनीमून पर गए एमपी के राजा रघुवंशी की हत्या कराने वाली पत्नी सोनम को पुलिस ने गाज़ीपुर (यूपी) के ढाबे से पकड़ा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, उसने ढाबे से अपने परिवार को फोन कर अपनी लोकेशन बताई थी और परिवार ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने सोनम को हिरासत में ले लिया।