गुलाब जामुन में गुलाब शब्द फारसी भाषा से लिया गया है जिसमें 'गुल' का मलतब फूल और 'आब' का मतलब पानी होता है। इस मिठाई को गुलाब जल वाली चाशनी में डुबोया जाता है। वहीं, गुलाब जामुन का आकार जामुन के फल जैसा होता है और इसका नाम इसकी बनावट व चाशनी के स्वाद से प्रेरित होकर रखा गया है।