वॉट्सऐप पर किसी मेसेज को 'डिलीट फॉर एव्रिवन' किए जाने के बाद भी एंड्रॉयड यूज़र्स थर्ड पार्टी ऐप्स पर इसे पढ़ सकते हैं। इसके लिए यूज़र्स को गूगल प्ले-स्टोर से 'डब्ल्यूएएमआर' और 'वॉट्सरिमूव्ड+' ऐप डाउनलोड करना होगा और आवश्यक परमिशन देने होंगे। वॉट्सऐप अकाउंट को इससे लिंक करने के बाद मेसेज डिलीट होने पर भी वह मेसेज यहां सेव्ड रहेगा।