हार्वर्ड से प्रशिक्षित डॉ. सौरभ सेठी ने कहा है कि अगर किसी व्यक्ति को अचानक मीठे की क्रेविंग परेशान करने लगी है तो यह शरीर में प्रोटीन की कमी के चलते हो सकता है। उन्होंने कहा, "प्रोटीन की कमी से ब्लड शुगर लेवल गिरना, थकान और कमज़ोरी होना, वज़न बढ़ना, बार-बार ज़ुकाम व फ्लू और मूड स्विंग हो सकते हैं।"