कैसे पता चलेगा कि असली कौनसा है?: 'गेम ऑफ थ्रोन्स' के AI वीडियो पर मस्क
एलन मस्क ने 'X' पर एक एआई जेनरेटेड वीडियो शेयर किया है जिसमें 'गेम ऑफ थ्रोन्स' सीरीज़ के पात्रों को पार्टी करते हुए और ड्रैगन्स को पार्टी में भाग लेते हुए दिखाया गया है। वीडियो पर हैरानी जताते हुए मस्क ने लिखा, "हमें कैसे पता चलेगा कि असली कौनसा है?" एक यूज़र ने लिखा, "(यह) सीज़न 8 से बेहतर है।"