डाइटीशियन दीपलक्ष्मी ने बताया है कि आटे में खड़िया मिट्टी की मिलावट की जांच की जा सकती है। इसके लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच आटा डालकर मिलाएं। अगर उसमें खड़िया मिट्टी होगी तो वह नीचे बैठ जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा आटे पर विनेगर की कुछ बूंदें डालने से अगर बुलबुले बनते हैं तो आटा मिलावटी है।