कैसे पहचानें ₹200 का नोट असली है या नकली?

आरबीआई ने ₹200 के नोट के सिक्योरिटी फीचर बताए हैं। इसमें बाईं ओर नीचे पारदर्शी हिस्से में रोशनी के सामने '200' दिखता है और राशि देवनागरी में भी होती है। बीच में महात्मा गांधी की तस्वीर, दाईं ओर आरबीआई गवर्नर के हस्ताक्षर, लोगो और गारंटी क्लॉज़ होता है। दोनों ओर नंबर पैनल छोटे से बड़े अंकों में दिखाई देता है।

Load More