स्टडीज़ के मुताबिक, ब्लैक कॉफी पीने से वज़न घटाने में मदद मिलती है। दरअसल, ब्लैक कॉफी में मौजूद कैफीन से मेटाबॉलिक रेट बढ़ता है जिससे शरीर में अधिक कैलोरी बर्न होती है और वज़न घटता है। वहीं, कैफीन के सेवन से भूख की इच्छा भी खत्म होती है जिस कारण से लोग कम कैलोरी लेते हैं।