कैसे ब्लूटूथ इयरफोन से पकड़ा गया कोलकाता में महिला डॉक्टर के रेप व मर्डर केस का आरोपी?
कोलकाता के अस्पताल में महिला डॉक्टर के रेप-हत्या के मुख्य आरोपी संजय रॉय का ब्लूटूथ इयरफोन क्राइम सीन पर छूट गया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में दिखे लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया था। एक अधिकारी ने इयरफोन को हर संदिग्ध के फोन से कनेक्ट करने की कोशिश की और वह रॉय के फोन से कनेक्ट हो गया।