कैसे बना था हिमालय? उत्तराखंड की झील में मिले एक अरब साल पुराने जीवन के सबूत

अल्मोड़ा (उत्तराखंड) की तड़ागताल झील में वैज्ञानिकों को 100-150 करोड़ साल पुराने स्ट्रोमैटोलाइट्स मिले हैं। ये सूक्ष्मजीवों की गतिविधियों से बनी परतदार चट्टानें हैं जिन्हें पृथ्वी पर शुरुआती जीवन के महत्वपूर्ण प्रमाणों में गिना जाता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, हिमालय का निर्माण 5–5.5 करोड़ साल पहले भारतीय और यूरेशियन प्लेटों की टक्कर से हुआ जबकि ये स्ट्रोमैटोलाइट्स उससे पुराने हैं।

Load More