किसी भी देश के पास 100% पुख्ता खुफिया जानकारी नहीं होती: पहलगाम हमले पर शशि थरूर
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद देश की खुफिया एजेंसियों का बचाव करते हुए कहा है, "किसी भी देश के पास 100% पुख्ता खुफिया जानकारी नहीं हो सकती है।" उन्होंने कहा, "हमारे पास इज़रायल का उदाहरण है जिसके पास दुनिया की बेहतरीन खुफिया एजेंसियां हैं...इसके बावजूद अक्टूबर 2023 में हमास के हमले ने चौंका दिया था।"