किसी भी रेलवे स्टेशन से टिकट कैंसल करवा सकेंगे यात्री, नए कैंसलेशन नियमों में और क्या है?

ट्रेन टिकट कैंसलेशन के नए प्रावधानों के तहत अब यात्री ऑफलाइन मोड में किसी भी स्टेशन से अपना टिकट कैंसिल करा सकेंगे। जिसका अर्थ है कि यात्री कैंसलेशन के लिए उसी स्टेशन तक सीमित नहीं रहेंगे जहां से टिकट बुक हुआ था। इसके अलावा, यात्री अब डिपार्चर स्टेशन के अलावा आगे के किसी भी स्टेशन से ट्रेन बोर्ड कर सकेंगे।

Load More