कैसे मिलते हैं अधिक मात्रा में चीनी के सेवन के संकेत?
विशेषज्ञों के मुताबिक, किसी व्यक्ति को लगातार क्रेविंग होना और भूख लगना इस बात का संकेत है कि वह ज़्यादा मात्रा में चीनी का सेवन कर रहा है। कम ऊर्जा, खराब नींद, मूड स्विंग और चिड़चिड़ापन इसके संकेत हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, ब्लोटिंग व पाचन की समस्या भी संकेत हैं कि अधिक मात्रा में चीनी का सेवन हो रहा है।