कैसे मक्खियों की मदद से एमपी पुलिस ने सुलझा लिया एक मर्डर केस?

जबलपुर (एमपी) में पुलिस ने हत्या के एक मामले को मक्खियों की मदद से सुलझाया है। 26-वर्षीय मनोज ठाकुर की हत्या के मामले में पूछताछ के दौरान उसके 19-वर्षीय भतीजे धरम की शर्ट पर बार-बार मक्खियां भिनक रहीं थीं तो पुलिस ने शर्ट उतरवा ली। फोरेंसिक जांच में शर्ट पर खून मिला जो नग्न आंखों से नहीं दिख रहा था।

Load More