कैसे रिश्वत लेने से जुड़ गया 'रंगे हाथ पकड़े जाना' मुहावरे का मतलब?
पुराने समय में किसी रिश्वतखोर अधिकारी को पकड़ने के लिए पुलिस योजनाबद्ध तरीके से नोटों पर फेनॉल्फथालिन नामक केमिकल लगा देती थी। नोट पर तो यह केमिकल नहीं दिखता था लेकिन नोटों की गिनती करते समय यह केमिकल उंगलियों को लाल कर देता था। इसके बाद पुलिस रंगे हुए हाथ के सहारे रिश्वतखोर अधिकारी को पकड़ लेती थी।