विराट कोहली को 2008 में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने के बाद आरसीबी ने ₹20 लाख में खरीदा था जिसके बाद वह 2013-2021 तक टीम के कप्तान रहे। उनकी कप्तानी में 2016 में आरसीबी फाइनल तक पहुंची व उसी साल उन्होंने आईपीएल के एक सीज़न में रिकॉर्ड 973 रन बनाए। वह आईपीएल में 8,000+ रन बनाने वाले इकलौते भारतीय खिलाड़ी हैं।