कैसा रहा है टेस्ट में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर भारतीय टीम का प्रदर्शन?
भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 14 टेस्ट मैच खेले हैं जिनमें टीम को सिर्फ 4 मैचों में जीत मिली है जबकि 8 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। भारत ने इस मैदान पर 1977-78 में पहली जीत हासिल की थी। ऑस्ट्रेलिया-भारत के बीच चौथा टेस्ट मैच इसी मैदान पर 26-दिसंबर से खेला जाएगा।