केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 1983 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में एक छात्र कार्यकर्ता के तौर पर शामिल होकर अपना सफर शुरू किया। 1997 में चुनावी राजनीति शुरू करने वाले प्रधान ने 2004 में लोकसभा में डेब्यू किया था। 2014 में उन्हें पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय सौंपा गया और जुलाई-2021 में उन्हें शिक्षा मंत्री नियुक्त किया गया।