भारतीय महिला बल्लेबाज़ पूनम राउत ने अंतरराष्ट्रीय करियर से संन्यास ले लिया है। उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 4 टेस्ट मैच, 73 वनडे और 35 टी20I मैच खेले थे। उनके नाम 264 टेस्ट रन, 2299 वनडे और 719 टी20I रन दर्ज हैं। टेस्ट में उनका सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर 130 रन, वनडे में 109 और टी20I में 75 रन है।