किसी शख्स के लिए आदर्श टर्म इंश्योरेंस कवर क्या होना चाहिए?
टर्म इंश्योरेंस कवर को केवल वार्षिक आय के 10-15 गुना तक सीमित रखना भविष्य में नाकाफी हो सकता है। कवर तय करते समय होम लोन, बच्चों की शिक्षा, निर्भर माता-पिता, घरेलू खर्च और महंगाई जैसे कारकों का आकलन ज़रूरी है। एक सही कवर वही है, जिसमें आपकी अनुपस्थिति में परिवार की सभी वित्तीय ज़िम्मेदारियों को आसानी से पूरा कर सके।