कैसे सोनम ने राजा रघुवंशी की हत्या की रची थी साज़िश? चार्जशीट में हुआ खुलासा
मेघालय पुलिस ने राजा रघुवंशी हत्याकांड में 790 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। चार्जशीट के अनुसार, शादी के कुछ दिनों बाद ही सोनम और राज कुशवाहा ने राजा को हनीमून ट्रिप के बहाने उसे मारने की साजिश रची। 23-मई को सोहरा में तीनों सुपारी किलरों ने राजा पर कुल्हाड़ियों से हमला किया और शव को खाई में फेंक दिया।