कैसे सुप्रीम कोर्ट ने 'वैवाहिक महाभारत' का किया निपटारा?
सुप्रीम कोर्ट ने अपनी विशेष शक्तियों का इस्तेमाल करके 10 साल पुराने वैवाहिक विवाद का निपटारा किया और इसे 'वैवाहिक महाभारत' बताया। कोर्ट ने कहा कि यह एक ऐसा उचित मामला है जिसमें संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत अपनी विशेष शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए 'पूर्ण न्याय किया जाए और विवाद...का निपटारा हो'। इसमें 80+ केस दर्ज हुए थे।