कैसे सामने आया Kotak Mahindra Bank पंचकूला में ₹160 करोड़ का FD घोटाला?
कोटक महिंद्रा बैंक की पंचकूला (हरियाणा) शाखा पर फिक्स्ड डिपॉज़िट के नाम पर ₹160 करोड़ के घोटाले का आरोप है। नगर निगम के कमिश्नर विनय कुमार के अनुसार, यह गड़बड़ी तब सामने आई जब एक FD की मैच्योरिटी के बाद पैसे ट्रांसफर करने को कहा गया और इसी दौरान रिकॉर्ड में अंतर दिखाई दिया जिससे इस मामले का खुलासा हुआ।