भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भारत के लिए 159 टी20I मैच खेले हैं और उन्होंने 32.05 की औसत और 140.89 के स्ट्राइक रेट से 4,231 रन बनाए हैं। रोहित के नाम टी20I क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने और सर्वाधिक छक्के जड़ने का रिकॉर्ड है। उन्होंने टी20I में 5 शतक लगाए हैं जो किसी बल्लेबाज़ द्वारा संयुक्त रूप से सर्वाधिक है।