कैसा है एलआईसी की ₹51 लाख करोड़ की संपत्ति के मुकाबले अन्य देशों का जीडीपी?
भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का असेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) ₹51 लाख करोड़ से अधिक हो गया है जो पाकिस्तान के जीडीपी से करीब दोगुना है। वहीं, एलआईसी का एयूएम भारत के तीन पड़ोसी देशों (पाकिस्तान, नेपाल और श्रीलंका) के संयुक्त जीडीपी से भी अधिक है। एलआईसी के एयूएम ने डेनमार्क और सिंगापुर की अर्थव्यवस्थाओं को भी पछाड़ दिया।