कैसे हिंसाग्रस्त बांग्लादेश से निकलकर स्वदेश लौटे 80 भारतीय छात्र?
कोटा प्रणाली के खिलाफ बांग्लादेश में भड़की हिंसा के बाद मानिकगंज ज़िले में एक निजी मेडिकल कॉलेज के लगभग 80 भारतीय छात्रों ने वहां से निकलने के लिए निजी टैक्सियां किराए पर लीं। छात्र सुबह 2:30 बजे कॉलेज से निकलकर 6 घंटे बाद पश्चिम बंगाल बॉर्डर पर पहुंचे। एक छात्र ने बताया कि भारतीय उच्चायोग ने उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई।