कैसा है सलमान व आमिर के काम करने का तरीका?: परेश रावल ने साझा किया अपना अनुभव
अभिनेता परेश रावल ने एक इंटरव्यू में ऐक्टर सलमान खान व आमिर खान को लेकर अपना अनुभव साझा किया है। उन्होंने कहा, "सलमान का चार्म बहुत पावरफुल है...वह हवा की तरह हैं...हंसते-खेलते शूटिंग कर लेते हैं।" वहीं, आमिर को लेकर रावल ने कहा, "उनका काम करने का तरीका सुव्यवस्थित है...उन्हें सबकुछ पता करना होता है...उनका काम बहुत शानदार होता है।"