कैसे हुई थी देश की पहली प्राइवेट एयरलाइंस में शामिल 'दरभंगा एविएशन' की शुरुआत?
दरभंगा राज के अंतिम शासक महाराज कामेश्वर सिंह ने 1950 में दरभंगा एविएशन की शुरुआत की थी जो देश की पहली प्राइवेट एयरलाइंस में शामिल थी। कामेश्वर सिंह उस वक्त देश के तीसरे सबसे अमीर शख्स थे। उस वक्त उन्होंने अमेरिकी वायुसेना से 3 मिलिट्री डॉगलस डीसी-3 विमान खरीदे थे। कई दुर्घटनाओं के बाद यह एयरलाइन बंद हो गई।