कैसा होगा भारतीय शेयर बाज़ार का आने वाला समय? दिग्गज निवेशक मार्क मोबियस ने दिया जवाब
दुनिया के दिग्गज निवेशक मार्क मोबियस ने कहा है कि अमेरिका की ओर से लगाए गए टैरिफ का असर भारतीय शेयर बाज़ार में कुछ दिनों तक दिख सकता है लेकिन बाज़ार रुकने वाला नहीं है। बकौल मोबियस, टैरिफ के बावजूद भारतीय बाज़ार दुनिया के लिए हॉट डेस्टिनेशन बना रहेगा और जल्द ही विदेशी निवेशकों का पैसा आना शुरू हो जाएगा।