किस के लिए पड़े 21-21 कोड़े, शरिया लॉ तोड़ने के लिए कपल को इंडोनेशिया में मिली सज़ा
इंडोनेशिया में शादी से पहले कार में किस करने पर एक युवक-युवती को सार्वजनिक रूप से 21-21 कोड़े मारे गए। दोनों फरवरी में टिक-टॉक पर किस करते हुए लाइव आए थे जिसके बाद वीडियो वायरल हो गया। शिकायत मिलने पर अप्रैल में गिरफ्तारी हुई और करीब 100 लोगों की मौजूदगी में शरिया कानून के तहत सज़ा दी गई।