किस केस का हवाला देकर वकील चंद्रचूड़ ने मांगी अलाहबादिया के लिए राहत और क्या बोला SC?
सुप्रीम कोर्ट में रणवीर अलाहबादिया के केस में पैरवी कर रहे वकील अभिनव चंद्रचूड़ ने अपूर्वा अरोड़ा केस में दिए गए फैसले का ज़िक्र किया जिसमें कहा गया था कि अश्लीलता के लिए केवल गाली-गलौज पर्याप्त नहीं होगी। इस पर जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि क्या उस फैसले से लाइसेंस मिल जाता है कि आप कुछ भी कह दें?