किस गिफ्ट पर देना पड़ता है टैक्स और किन मामलों में मिलती है पूरी छूट?
एक्सपर्ट के मुताबिक, ₹50,000 से अधिक के गिफ्ट पर टैक्स लगता है। भारत में रहने वाले लोगों द्वारा NRI रिश्तेदार को दिए गए गिफ्ट पर FEMA लगता है। गिफ्ट में ₹2 लाख से अधिक कैश मिलने पर जुर्माना लग सकता है। शादी में मिले गिफ्ट, किसी की मौत के बाद उत्तराधिकार में प्राप्त संपत्ति या राशि पर टैक्स नहीं लगता।