किस चीज़ से बनता है साबूदाना जिसका व्रत में धड़ल्ले से होता है इस्तेमाल?
व्रत में धड़ल्ले से इस्तेमाल होने वाला साबूदाना टैपिओका नामक कंद के स्टार्च से बनाया जाता है। टैपिओका के गूदे को महीनों की प्रक्रिया के बाद खास पाउडर की पॉलिश की जाती है जिससे सफेद मोतियों जैसे दिखने वाले साबूदाने तैयार होते हैं। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'सागो पाम' नामक पेड़ के तने के गूदे से भी साबूदाना बनता है।