घोंघा (स्नेल) के मुंह में 1,000-12,000 तक माइक्रोस्कोपिक दांत होते हैं। न्यूकासल यूनिवर्सिटी के सीनियर लेक्चरार डॉ. गॉर्डन पोर्ट के अनुसार, घोंघा की फाइल जैसी दांतेदार जीभ होती है जिसे रेडुला कहा जाता है और वे भोजन को इससे खुरचकर खाते हैं। उनके दांत आमतौर पर इस क्रिया से घिस जाते हैं और नियमित रूप से आते रहते हैं।