कोस्टा रिका में हनीमून मना रहे अनंत व राधिका के रिसॉर्ट का किराया है ₹25 लाख/रात
शादी के बाद कोस्टा रिका में हनीमून मना रहे अरबपति मुकेश अंबानी के बेेटे अनंत अंबानी और उनकी पत्नी राधिका मर्चेंट कासा लास ओलास रिसॉर्ट में ठहरे हैं जिसका एक रात का किराया ₹25 लाख से अधिक है। अनंत व राधिका 1 अगस्त को कोस्टा रिका पहुंचे थे। दोनों 12 जुलाई को मुंबई में शादी के बंधन में बंधे थे।