आईपीएल के इतिहास में अबतक चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस ने सर्वाधिक 5-5 बार चैंपियंशिप का खिताब जीता है। इसके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स 3 बार जबकि राजस्थान रॉयल्स, गुजरात टाइटंस व रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु 1-1 बार चैंपियन टीम बनी है। वहीं, सनराइज़र्स हैदराबाद ने (डेक्कन चार्जर्स के 1 खिताब समेत) दो बार यह खिताब अपने नाम किया है।