किस तरह के शैम्पू का भूलकर भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए?
डर्मेटोलॉजिस्ट रीमा पटेल के मुताबिक, जिस शैम्पू में सल्फेट, फॉर्मलडिहाइड, पेराबेन, हेक्साक्लोरोफीन, थैलेट्स और ट्राइक्लोसन मिला हो उसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। सल्फेट्स को शैम्पू में क्लीनिंग एजेंट, फॉर्मलडिहाइड व पेराबेन को प्रिज़र्वेटिव और थैलेट्स को खुशबू बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है जो बालों को रूखा बना सकते हैं और कमज़ोर कर सकते हैं।