किस तरह के हेलमेट पहनने के बावजूद दोपहिया चालकों का कट सकता है चालान?
मोटर व्हीकल ऐक्ट के मुताबिक, दोपहिया वाहन चालकों को अच्छी क्वॉलिटी का हेलमेट पहनना ज़रूरी है। क्रिकेट हेलमेट और कंस्ट्रक्शन हेलमेट जैसे मानकों पर खरे न उतरने वाले हेलमेट के इस्तेमाल से दोपहिया चालक का ₹1,000 तक का चालान कट सकता है। इसके अलावा हेलमेट ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स के आईएसआई मार्क वाला भी होना चाहिए।