क्यों सऊदी अरब में बैन हुई हैं 'सिंघम अगेन' और 'भूल भुलैया 3'?
सऊदी अरब में कथित तौर पर अभिनेता अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' और अभिनेता कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3' फिल्म पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 'सिंघम अगेन' धार्मिक टकराव के कारण बैन हुई है। बकौल रिपोर्ट्स, 'भूल भुलैया 3' में होमोसेक्शुएलिटी के संदर्भों का इस्तेमाल किया गया है जिसके कारण यह बैन हुई है।