किस देश में पेट्रोल से चलने वाले वाहनों से ज़्यादा हैं इलेक्ट्रिक गाड़ियां?
दुनिया के सबसे बड़े तेल निर्यातक देशों में से एक नॉर्वे की सड़कों पर अब पेट्रोल से चलने वाले वाहनों से ज़्यादा इलेक्ट्रिक गाड़ियां चल रही हैं। नॉर्वेजियन रोड फेडरेशन के नए आंकड़ों के अनुसार, वहां पंजीकृत 2.8 मिलियन निजी कारों में से 7,54,303 अब पूरी तरह से इलेक्ट्रिक हैं जबकि पेट्रोल से चलने वाली कारों की संख्या 7,53,905 है।