किसानों को एमएसपी पर कानूनी गारंटी देने के लिए सरकार पर दबाव डालेंगे: राहुल गांधी
लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को संसद में किसानों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा, "विपक्षी गठबंधन 'INDIA' के नेता केंद्र सरकार पर किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानूनी गारंटी देने के लिए दबाव डालेंगे।" दरअसल, राहुल गांधी ने किसानों को मिलने के लिए संसद भवन स्थित अपने दफ्तर बुलाया था।