किसानों को खरीफ सीज़न से पहले सरकार ने दिया आश्वासन, बताया- देश में नहीं है खाद की कोई कमी
खरीफ सीज़न से पहले सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश में यूरिया, DAP और अन्य उर्वरकों का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। कृषि मंत्रालय के मुताबिक, मौजूदा भंडार ज़रूरत से ज़्यादा है और राज्यों को ज़िला स्तर पर इसकी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, सरकार द्वारा जमाखोरी और कालाबाज़ारी रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।