किसानों की बात करना ऐसा जैसे दाऊद अहिंसा की बात कर रहा होः शिवराज के पत्र पर आतिशी
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किसानों की समस्या पर लिखे गए पत्र का दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा, "बीजेपी का किसानों के बारे में बात करना वैसा ही है जैसे दाऊद अहिंसा पर प्रवचन दे रहा हो। पंजाब में किसान आमरण अनशन पर बैठे हैं मोदी जी से कहिए कि उनसे बात करें।"