किसानों ने शंभू बॉर्डर से 21 जनवरी को दिल्ली मार्च फिर से शुरू करने का किया एलान
किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने गुरुवार को कहा कि 101 किसानों का एक समूह अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 21 जनवरी को शंभू बॉर्डर से दिल्ली के लिए अपना मार्च फिर से शुरू करेगा। इससे पहले भी किसानों ने दिसंबर 2024 में 3 बार दिल्ली मार्च करने की कोशिश की थी लेकिन उन्हें रोक दिया गया था।