किसान आंदोलन पर दिए बयान को लेकर कोर्ट ने कंगना रनौत को जारी किया नोटिस

किसान आंदोलन और महात्मा गांधी को लेकर दिए गए बयान के मामले में आगरा के स्पेशल एमपी-एमएलए कोर्ट ने बीजेपी सांसद व ऐक्ट्रेस कंगना रनौत को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने कहा कि 28 नवंबर को कंगना रनौत अपना पक्ष कोर्ट में आकर रखें। एडवोकेट रमाशंकर शर्मा ने कंगना के खिलाफ स्पेशल एमपी-एमएलए कोर्ट में वाद दायर किया था।

Load More