किसान की बेटी प्रिया ने हाई-सैलरी जॉब छोड़कर की UPSC की तैयारी, अब बिहार में बनीं SDM
2024 बैच की आईएएस अधिकारी प्रिया रानी ने हाल ही में रोहतास (बिहार) में सासाराम की एसडीएम के रूप में पदभार संभाला है। वह एक किसान की बेटी हैं और उन्होंने बेंगलुरु की हाई-सैलरी जॉब छोड़कर यूपीएससी की तैयारी की थी। उन्होंने दो-दो बार यूपीएससी क्रैक किया। उन्होंने पहली बार 284वीं (2021) जबकि दूसरी बार 69वीं (2024) रैंक हासिल की।